🔊
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करती चंपावत पुलिस, 3.53 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व मोटर साइकल सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार
चंपावत, 06 सितम्बर 2025।
पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में, जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 05.09.2025 को कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर श्री चेतन सिंह रावत के निर्देशन में सालबनी जंगल, मनिहारगोठ के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नंबर UK03 TA 1828) में अवैध रूप से स्मैक ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से
3.53 ग्राम अवैध स्मैक
एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस
बरामद की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0–96/2025, धारा 08/21/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम : गौरव कुमार
पिता : स्व. राम सजीवन
निवासी : वार्ड नंबर-3, वर्मा लाइन, कोतवाली टनकपुर, जनपद चंपावत
उम्र : 39 वर्ष
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे
2. हे.कानि. मोहन सिंह
3. कांस्टेबल 143 अजय कुमार
अपील - उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि आपके आस–पास कोई संदिग्ध गतिविधि, नशीले पदार्थों का व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल टोल-फ्री नंबर 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को सूचित करें।