• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

हिमालयी क्षेत्र की बेटियां खेलों के क्षेत्र में भी अपनी सफलता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगी अपना परचम- खेल सचिव, मुख्यमंत्री के मॉडल जिले के लोहाघाट में उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए स्वीकृत हुई 256 करोड़ की धनराशि। (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-06 17:55:56
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

हिमालयी क्षेत्र की बेटियां खेलों के क्षेत्र में भी अपनी सफलता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगी अपना परचम- खेल सचिव, मुख्यमंत्री के मॉडल जिले के लोहाघाट में उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए स्वीकृत हुई 256 करोड़ की धनराशि।


लोहाघाट। वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार मॉडल चंपावत जिले से बेटियां अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच में उत्तराखंड के नाम को गौरवान्वित करेगी। उनकी खेल भावनाओं को तरासने के लिए लोहाघाट के छमनिया चौड़ में 256 करोड़ 96 लाख 63 हजार रुपए लागत से उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स कॉलेज है लेकिन पूरी तरह महिलाओं के लिए समर्पित यह राज्य का ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों का पहला ऐसा स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। जहां से हिमालयी क्षेत्र की बेटियां खेलों के क्षेत्र में अपनी लगन से गगन छूने का प्रयास कर अपना सुनहरा कैरियर बनाएंगी। यहां स्टेडियम के समीप बन रहे कॉलेज स्थल का आज यहां युवा कल्याण एवं खेल विभाग के सचिव अमित सिन्हा ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। जल निगम की निर्माण शाखा द्वारा कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने कॉलेज के प्रथम चरण में हॉस्टल, ग्राउंड, प्रशासनिक भवन आदि के निर्माण के लिए डेढ़ वर्ष की लक्ष्मण रेखा खींचते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उच्च स्तरीय थर्ड पार्टी से कार्यों का मूल्यांकन कराने के बाद ही इसे विभाग अपने हाथ में लेगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने कहा छात्राओं के लिए कोचिंग, भोजन, आवास आदि सभी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध की जाएगी। यहां का ट्रैक अंतरराष्ट्रीय मानकों का होगा। उत्तराखंड की युवा शक्ति की क्षमता एवं सामर्थ्य से पहले से ही परिचित श्री सिन्हा का कहना है कि लोगों को "नशा मुक्त उत्तराखंड" का निर्माण करने के लिए इस धंधे से जुड़े लोगों को समाज का दुश्मन मानकर सामाजिक लड़ाई लड़नी होगी। इससे पूर्व उत्तराखंड के इस पुलिस के दमदार एवं ईमानदार रहे अधिकारी का जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एसडीएम नीतू डांगर,जिला खेल अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत आदि ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।
श्री सिन्हा से यहां के खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों आदि ने भी मुलाकात की तथा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।

फोटो_ उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते खेल सचिव अमित सिन्हा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in