🔊
गंगोलीहाट में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
गंगोलीहाट। विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने पूरा करते हुए रविवार को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
शुभारंभित कार्य
ग्राम पंचायत कुंतोला के तोक पव्वाधार से कुनारु गाँव तक सड़क निर्माण एवं सीसी कार्य।
ग्राम पंचायत नैनोली–कैणा के तोक डाना से कोठगाड़ी मंदिर तक सड़क निर्माण एवं सीसी कार्य।
इन दोनों मार्गों की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक उप्रेती ने उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर "डब्बू" का विशेष आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से अब आवागमन और आसान होगा। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सुगमता आएगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि ग्राम विकास और सुगम यातायात की दिशा में यह एक और अहम कदम है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: