🔊
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान : चंपावत पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर दबोचा
चंपावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को साकार करने के लिए चंपावत पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र से 10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बनबसा टीम ने चौकी धनुष पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त को दबोच लिया। आरोपी की पहचान रिषभ शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी वार्ड नंबर-2 इंद्रा कॉलोनी, बनबसा, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना बनबसा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, हे0कानि0 धीरेंद्र सिंह, एचसी संजय शर्मा और कॉन्स्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।
बरामदगी
10 ग्राम अवैध स्मैक
अपील
पुलिस ने कहा है कि नशा मुक्ति की इस जंग में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार होते नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना/चौकी या टोल-फ्री नंबर 112 पर दें।