🔊
उत्तराखंड- यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा : बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत
देहरादून/विकासनगर। रविवार रात यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक
वेदांश (20 वर्ष), निवासी लंबरपुर बरोटीवाला
धोनी कश्यप (20 वर्ष), निवासी आसन पुल वार्ड नंबर-8
रमनदीप (17 वर्ष), निवासी विवेक विहार, हरबर्टपुर
गंभीर घायल
विवेक कश्यप, निवासी आसनपुल
अंकित, निवासी शाहपुर कल्याणपुर, रामगढ़
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पांच युवक घायल अवस्था में पड़े थे। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
हरबर्टपुर अस्पताल में वेदांश और धोनी कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमनदीप को गंभीर हालत में धूलकोट स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल विवेक और अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान बारिश और अंधेरा होने के कारण दुर्घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।