🔊
श्री माँ पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिए अहम निर्देश
चंपावत, 31 मार्च 2025: उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने सोमवार को श्री माँ पूर्णागिरि मेले की यातायात, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के साथ थाना टनकपुर से लेकर माँ पूर्णागिरि मंदिर तक सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:
✔ श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के निर्देश।
✔ पुलिस कर्मियों के रहने, खाने व ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश।
✔ भीड़ नियंत्रण और बिछड़े हुए लोगों की त्वरित खोजबीन के निर्देश।
✔ अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के आदेश।
✔ नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित तैराक पुलिस जवानों की नियुक्ति।
✔ यातायात प्रबंधन सुदृढ़ करने एवं ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश।
✔ रेलवे व बस स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश।
डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: