🔊
एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के नेतृत्व में जसपुर पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म व नृशंस हत्या का खुलासा महज़ 12 घंटे में
उधमसिंह नगर जिले की जसपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म व नृशंस हत्या की गुत्थी महज़ 12 घंटे में सुलझा ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
बच्चे के रोने की आवाज बनी अहम सुराग - इसी आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की और आरोपी तक पहुँची।
आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी - पुलिस ने खून से सना ब्लेड और कपड़े कब्जे में लिए हैं।
आरोपी पर पहले भी केस दर्ज - बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में पहले भी मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस की तेज़तर्रार कार्रवाई और सूझबूझ ने न केवल आरोपी को पकड़ लिया बल्कि पूरे मामले का खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की अपराध पर सख्त कार्यशैली और तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।