🔊
चमोली में बादल फटने से तबाही, 10 लोग लापता
चमोली (उत्तराखंड)। जिले की तहसील घाट नंदानगर में देर रात लगभग 1 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अतिवृष्टि से कई गांव प्रभावित हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुल 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
ग्राम कुंतरी लगा फाली में 8 लोग लापता हुए हैं, जिनमें कुंवर सिंह (42), उनकी पत्नी कांता देवी (38), दोनों पुत्र विकास व विशाल (10-10 वर्ष), नरेन्द्र सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद (70), उनकी पत्नी भागा देवी (65) एवं देवेश्वरी देवी (65) शामिल हैं।
वहीं, ग्राम धुरमा से दो लोगों के लापता होने की सूचना है गुमान सिंह (75) एवं ममता देवी (38)।
स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।