🔊
चम्पावत पुलिस का सीनियर सिटीजनों से संवाद, बनबसा व तामली थाना पुलिस ने जानी समस्याएं, दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
चम्पावत, 18 सितम्बर 2025।
वरिष्ठ नागरिकों एवं अकेले रह रहे लोगों की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान हेतु चम्पावत पुलिस द्वारा विशेष पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर जनपद के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सीनियर सिटीजनों और एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने तथा विभागीय स्तर पर निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज थाना बनबसा एवं थाना तामली पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों व अकेले रह रहे लोगों के साथ मुलाकात कर जन-जागरूकता बैठक आयोजित की।
???? इस दौरान
नागरिकों की कुशलक्षेम जानी गई।
उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
किसी भी संदिग्ध लिंक, ई-मेल या अटैचमेंट पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी (जन्मतिथि, पता, बैंक विवरण) साझा न करने, Strong व यूनिक पासवर्ड रखने और OTP/पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की हिदायत दी गई।
सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग के लिए न करने की जानकारी दी गई।
साथ ही नागरिकों को भारत में लागू नए कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को न केवल सुरक्षित रखना है बल्कि उन्हें समय-समय पर जागरूक कर डिजिटल युग की चुनौतियों से बचाव करना भी है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: