🔊
जनपद चंपावत : थाना लोहाघाट द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
चंपावत।
वरिष्ठ नागरिकों, एकल नागरिकों, महिलाओं एवं आम जनमानस को महिला अपराध और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 18 सितम्बर 2025 को क्षेत्राधिकारी चंपावत श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टाउन हॉल लोहाघाट में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि:
किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जन्मतिथि, पता, बैंक विवरण) साझा न करें।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP या पासवर्ड न बताएं।
सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग ऑनलाइन बैंकिंग/शॉपिंग के लिए न करें।
लॉटरी, पुरस्कार या फर्जी ऑफरों के झांसे में न आएं।
सोशल मीडिया स्कैम (फेक प्रोफाइल, रोमांस स्कैम) और संदिग्ध मोबाइल एप्स से सावधान रहें।
साथ ही उपस्थित नागरिकों को उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करने और हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112 के बारे में भी जानकारी दी गई।
मीडिया सेल - पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत
दिनांक : 18.09.2025
वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं आम जनमानस को महिला अपराध एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु टाउन हॉल लोहाघाट में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
पुलिस ने अपील की :
अज्ञात लिंक/ईमेल/अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
OTP, पासवर्ड किसी को न बताएं।
पब्लिक Wi-Fi पर ऑनलाइन लेन-देन न करें।
लॉटरी/ऑफर/फर्जी कॉल-मैसेज के झांसे में न आएं।
हेल्पलाइन नंबर : 1930 | 1090 | 112
उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: