🔊
टनकपुर पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹21,900 नकद व मोबाइल बरामद
टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत पुलिस ने जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। SOG टीम और थाना टनकपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से ₹21,900 नकद, 52 ताश की पत्तियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उनके आदेश के अनुसार जुआ, सट्टा व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वंदना वर्मा के निर्देशन में और प्रभारी SOG उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (19 सितम्बर) को पिथौरागढ़ चुंगी के पास स्थित उत्तराखंड ढाबे पर दबिश दी गई। पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए 6 लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि कस्बा टनकपुर निवासी आलम (वार्ड नंबर 6, नई बस्ती) लंबे समय से जुआ संचालन कर रहा है। वह स्थान उपलब्ध कराने और लोगों को जुआ खेलने बुलाने के एवज में प्रति व्यक्ति पैसा वसूलता है। पुलिस ने फरार आलम की तलाश शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. भूपेन्द्र सिंह शाही पुत्र भुप्पी उर्फ गणेश शाही
2. धर्मेन्द्र प्रसाद पुत्र नरेन्द्र प्रसाद
3. मनोज सिंह पुत्र रमेश सिंह
4. शनी पुत्र रंजीत यादव
5. देवचन्द पुत्र शेर बहादुर चन्द
6. मनोज गड़कोटी पुत्र बलदेव गड़कोटी
7. आलम (फरार) – वार्ड नं. 6 नई बस्ती टनकपुर
बरामदगी
₹21,900 नकद
52 ताश की पत्तियां
6 मोबाइल फोन
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG चम्पावत
अ0उ0नि0 कुशल नगरकोटी
का0 कैलाश चौसाली
का0 भूपेन्द्र
का0 नासिर हुसैन (SOG)
का0 कुलदीप सिंह (SOG)