🔊
पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने आज चंपावत में चक्का जाम कर जताया अपना आक्रोश, पुलिस से भी हुई धक्का मुक्की। शासन के विरुद्ध की गई जोरदार नारेबाजी।
चंपावत। यूकेएसएससी का पेपर लीक मामले को लेकर आज चंपावत में बड़ा जन आक्रोश देखने को मिला। 21 सितंबर को हुई यूकेएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक होने के साथ ही अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को लोहाघाट में भी जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई थी। आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने नगर में जोरदार प्रदर्शन कर चक्का जाम भी कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई। आंदोलनकारी पटवारी भर्ती परीक्षा को रद्द करने,पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने, भर्ती में वर्दीधारी पदों में आयु सीमा 28 वर्ष करने, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय करने तथा नई नियमावली में परिवर्तन करने की मांग की जा रही थी। छात्र-छात्राओं का यह प्रदर्शन रोडवेज स्टेशन से शुरू हुआ जो यहां के स्टेशन बाजार में पहुंचते हुए, और उग्र हो गया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां पौन घंटे तक सड़क में जाम लग रहा। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से जाम खोलने का लगातार अनुरोध किया जाता रहा लेकिन बात नहीं बनी । कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी स्थानों से भी पुलिस व्यवस्था में लगाई गई थी। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। नकल कराने का मास्टरमाइंड हाकम सिंह के ऊपर सरकार द्वारा कारवाई किए जाने के बावजूद भी वह तंत्र के अंदर घुसकर उनके अरमानों में पानी फेरता आ रहा है। उसका यह दुसाहस बगैर मिली भगत के संभव नहीं है। ऐसा छात्रों का आरोप है।
फोटो_ चंपावत मोटर स्टेशन में जाम लगाकर प्रदर्शन करते बेरोजगार।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: