• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच अब एसआईटी करेगी, हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे निगरानी (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-24 21:18:54
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच अब एसआईटी करेगी, हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे निगरानी


देहरादून, 24 सितम्बर।
हाल ही में सम्पन्न उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। इस जांच की निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि है। इसी क्रम में बीते रविवार को हुई परीक्षा में सामने आई शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है, जिसका कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में होगा।

उन्होंने बताया कि जांच निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से हो, इसके लिए इसकी मॉनिटरिंग हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज द्वारा की जाएगी। एसआईटी व रिटायर जज सभी जिलों में जाकर अभ्यर्थियों व आमजन से तथ्य व जानकारी प्राप्त करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक माह के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी। इस अवधि में आयोग परीक्षाओं से संबंधित कोई अन्य कार्रवाई नहीं करेगा। दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विवादों के केंद्र में आए हरिद्वार परीक्षा केंद्र की गहन जांच होगी और वहां यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा, "छात्रों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है और यह भी उतना ही जरूरी है कि परीक्षा प्रणाली पर अभ्यर्थियों और जनता का भरोसा कायम रहे।"


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in