🔊
भर्ती घोटाले और पेपर लीक मामलों में कांग्रेस का युवाओं को समर्थन
देहरादून।
लोकसभा प्रत्याशी हरिद्वार से माननीय वीरेंद्र रावत एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी आनंद सिंह माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले और पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवाओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार ने उत्तराखंड के भविष्य से खिलवाड़ किया है। भर्ती घोटालों और पेपर लीक की वजह से लाखों युवा बेरोजगारी और असुरक्षा की मार झेल रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के न्याय, हक़ और सम्मान की इस लड़ाई में पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: