• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

वाराही धाम में बनेगा उत्तर भारत का ऐसा मंदिर जो अपनी दिव्यता के कारण श्रद्धालुओं में बनाएगा अपनी विशिष्ट पहचान-हीरा बल्लभ, श्री वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट की पहली बैठक में मंदिर कमेटी को भंग कर उसे किया गया ट्रस्ट में विलीन, मंदिर निर्माण में किया जाएगा हर घर की आस्था और श्रद्धासुमन का समावेश। (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-25 16:50:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

वाराही धाम में बनेगा उत्तर भारत का ऐसा मंदिर जो अपनी दिव्यता के कारण श्रद्धालुओं में बनाएगा अपनी विशिष्ट पहचान-हीरा बल्लभ, श्री वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट की पहली बैठक में मंदिर कमेटी को भंग कर उसे किया गया ट्रस्ट में विलीन, मंदिर निर्माण में किया जाएगा हर घर की आस्था और श्रद्धासुमन का समावेश।


देवीधुरा: वाराही धाम में ऐसा दिव्य व भव्य मंदिर बनने जा रहा है जो अपनी दिव्यता एवं अपनी आध्यात्म चमक के कारण उत्तर भातर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। मंदिर निर्माण के लिए दानवीरों के हाथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। किंतु इसमें कुमाऊं के प्रत्येक परिवार के श्रद्धासुमन का समावेश किया जाएगा। नागर, कत्यूर एवं उत्तराखंड की वास्तु कला पर आधारित यह मंदिर पूरी तरह स्थानीय पत्थरों से बनाया जाएगा। जिसमें करीब 1200 ट्रैक पत्थर लगने का अनुमान किया गया है। मन्दिर को ऐसा रूप व स्वरूप दिया जाएगा जिसमें भगवान सूर्य अपनी पहली किरण से मां वाराही का अभिषेक करेंगे। मंदिर के गर्भगृह की ऊंचाई 81 फीट होगी यह बात ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के पूर्व निदेशक हीरा बल्लभ जोशी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में मंदिर कमेटी को भंग कर उसे ट्रस्ट में विलीन किया गया। प्रस्तावित मंदिर को भव्यता देने के लिए डोल आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास जी के प्रति सभी ने कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि मां वाराही की कृपा का ही प्रतिफल है कि हम सब एक बहुत बड़े धार्मिक कार्य के साक्षी बनने जा रहे हैं। उन्होंने मंदिर के ट्रस्ट निर्माण एवं मंदिर को स्वरूप देने में ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा बल्लभ के प्रयासों को सराहना की। वहीं सभी वक्ताओं ने कहा कि मां वाराही के अनन्य उपासक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरगामी सोचा का ही प्रतिफल है इस मंदिर निर्माण के लिए सभी कार्य सरलता से हो रहे हैं।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि यह मंदिर कितनी दिव्य व भव्य बनेगा इसकी परिकल्पना तो स्वयं मां वाराही कर रही हैं, हम सब तो निमित्त मात्र हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के पूरे परिसर में बगैर अनुमति के कोई नए कार्य नहीं हो सकेंगे। लगभग नौ घंटे चली इस बैठा में मंदिर के संयोजक चेतन भैया, विनोद गडकोटि, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, प्रमुख समाज सेवक नंदू पाण्डेय, भीम सिंग लमगड़िया, रौशन लमगड़िया, राजेश बिष्ट, मदन बोहरा, हयात सिंह बिष्ट, बिशन चम्याल, चंदन बिष्ट, विक्रम सिंह आदि प्रमुख लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस संदर्भ में चार खाम सात थोक के प्रमुखों व पड़तीदार गांव के लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए पहले ही अपनी सहमति पर मुहर लगा दी थी।

फोटो: लोगों की आस्था का केंद्र वाराही धाम देवीधुर का एक दृश्य।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in