🔊
बागेश्वर : नाबालिग गर्भवती मामले में मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा, गर्भ में पल रहे दो शिशु, मामला जिले सहित उत्तराखंड में बना चर्चा का विषय
बागेश्वर में नाबालिग के गर्भवती होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिला अस्पताल में कराए गए मेडिकल में यह पुष्टि हुई है कि किशोरी के गर्भ में दो शिशु पल रहे हैं।
विगत मंगलवार को गर्भवती किशोरी जांच कराने जिला अस्पताल पहुंची थी, जहां से पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बुधवार को कपकोट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार को चिकित्सक डॉ. गायत्री पांगती ने उसका मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें दो शिशुओं के गर्भ में होने की पुष्टि हुई।
बाल कल्याण समिति की ओर से किशोरी की काउंसलिंग भी कराई गई है।
एसपी चंद्रशेखर आर. घोडके ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी षष्ठी कांडपाल ने जानकारी दी कि फिलहाल किशोरी को सेंटर में ही रखा गया है।
यह मामला अब पूरे जिले सहित उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।