🔊
टकाना रामलीला में पेपर लीक प्रकरण पर व्यंग, दर्शकों ने खूब लिया आनन्द, रावण बोला लंका में सब ठीक चल रहा है पर उत्तराखंड में नहीं।
पिथौरागढ़। टकाना रामलीला मंचन के तीसरे दिन कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर भी व्यंग्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों ने उत्तराखंड में हुए पेपर लीक मामले को संवाद के रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
मुख्य मंचन में भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, रावण के शक्ति प्रदर्शन और राम-सीता स्वयंवर की लीला का जीवंत मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
रामलीला आयोजन में देवेंद्र सिंह, समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, दिलीप वल्दिया, नवीन भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।