• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पलायन कर चुके पर्वतीय समाज को पूर्वजों की माटी से जोड़ने के लिए ब्रांड एंबेसडर बने हैं महेश खर्कवाल । (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-27 14:31:07
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पलायन कर चुके पर्वतीय समाज को पूर्वजों की माटी से जोड़ने के लिए ब्रांड एंबेसडर बने हैं महेश खर्कवाल ।


देश का हर क्षेत्र देखने के बाद मुझे लगा है कि मेरे चंपावत जिले से कोई अच्छा जिला नहीं मिला मुझे - महेश

लोहाघाट। यहां के राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना के पहले बैच में स्टेनोग्राफी एवं सेक्रेट्रियल प्रेक्टिस डिप्लोमा में यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट बैंक में अधिकारी के रूप में सेवारत सुई गांव के महेश खर्कवाल आज पहाड़ के लोगों को उनके पूर्वजों की माटी से जोड़ने के अभियान का "ब्रांड एंबेसडर" बने हुए है । दरअसल बैंक सेवा की दृष्टि से 48 वर्ष पूर्व बरेली में अपना आशियाना बना चुके श्री खर्कवाल अधिकारी संगठन के ट्रेड यूनियन के शीर्ष पंक्ति के लीडर के रूप में उभरकर सामने आए । वहां उन्होंने पहाड़ के लोगों के लिए अलग
" कुर्मांचल नगर " तक बसा दिया । पर्वतीय समाज को संगठित करने के लिए इनके द्वारा वहां उत्तरायणी, हरेला पर्व , बसंतोत्सव जैसे पर्वतीय पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा शुरू की । यही नहीं इनके आवास से ही तब अलग उत्तराखंड राज्य की भावनाये स्फुटित होकर बरेली में रहने वाले लोग आंदोलन का हिस्सा बनने लगे । श्री खर्कवाल जहां भी गए वहां उन्होंने "उत्तराखंड महासभा" का गठन कर पहाड़ के लोगों को एक छाता के अंदर लाने का कार्य किया। ट्रेड यूनियन नेता की हैसियत से इन्हें देश के विभिन्न भू - भागों को देखने के बाद इन्हें लगा कि चंपावत जिले से सुंदर जगह कहीं नहीं है ।
अपनी सेवा पूरी करने के बाद इन्होंने "चलो अपने गांव की ओर" का नारा लगाते हुए स्वयं अपने लोहाघाट के समीप सुई गांव में आकर आधुनिक तकनिक से खेती बाड़ी करने लगे। गांव में अपने ईष्ट देवता का मंदिर बनाया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से जन सेवा करने लगे है । श्री खर्कवाल के "चलो अपने गांव की ओर " का आवाहन करने के बाद न केवल तीन दर्जन से अधिक लोग चंपावत जिले में अपनी माटी से जुड़ चुके हैं बल्कि कुमाऊं गढ़वाल के अन्य जिलों में भी इसका प्रभाव पड़ा है । श्री खर्कवाल का कहना है कि आज तक वे भीड़ का हिस्सा बने रहे । घर आकर शुद्ध आबो - हवा अपने खेत के जैविक फल सब्जी शुद्ध गाय का दूध शहद आदि मिल रहा है । इससे अच्छा और क्या हो सकता है! महेश ऐसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं जिन्हें पार्वती जैसी महिला जीवनसाथी के रूप में मिली है। जो उनके हर कार्य में हाथ बटाती आ रही हैं। लगता है ईश्वर ने "महेश- पार्वती" की जोड़ी को यहां के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यों के पुनर्जागरण एवं लोगों को अपने पूर्वजों की माटी का तिलक लगाने के अभियान के लिए ही भेजा है । श्री खर्कवाल समाज में व्याप्त नशे के प्रभाव से बेहद चिंतित है। उनका कहना है कि यहां के बच्चों को आज शासकीय सुविधाओ व प्रोत्साहन का लाभ उठाते हुए जीवन का ऊंचा मुकाम हासिल करने में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए साथ ही लोगों को नशे के विरुद्ध बेहिचक आगे आना चाहिए क्योंकि यह जंगली आग की तरह फैल रही है यदि हमने इसमें लापरवाही की तो वह दिन दूर नहीं होगा जब आग की लपटे हमारे दरवाजे के पास आ जाएंगी ।

फोटो - अपने खेतो में आधुनिक तकनीक से सब्जियां पैदा करने में लगे महेश खर्कवाल


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in