🔊
एनएसयूआई की शानदार जीत ने धामी सरकार पर युवाओं का अविश्वास साबित किया - आनंद सिंह माहरा
प्रदेशभर में छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा ने कहा कि यह परिणाम युवाओं का सीधा संदेश है कि डबल इंजन की धामी सरकार पर अब उनका विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।
माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के अंधकार में धकेला है। छात्रों ने अपने मत के ज़रिए यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उनकी उम्मीदें और भरोसा कांग्रेस पार्टी के साथ है।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की यह जीत 2027 के सत्ता परिवर्तन की नींव है। युवाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे अब सरकार के खोखले वादों और छलावे को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।