🔊
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महंत योगी रामनाथ जी की सौहार्दपूर्ण भेंट
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं हिंदू हृदय सम्राट आदरणीय श्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखनाथ धाम, मंच , चम्पावत (उत्तराखंड) के महंत योगी रामनाथ जी ने सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक विषयों एवं मंदिर-धाम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
ज्ञातव्य है कि शारदीय नवरात्रि के समापन के उपरांत विजयादशमी के पावन पर्व पर विशेष शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ जी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदा बनी रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: