🔊
किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी बने सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान सम्मेलन में किसानों का कहना था कि आज की व्यवस्था में कोई ईमानदार है तो वह है किसान, 24 सितम्बर को पार्टी का गठन किया गया। नवगठित पार्टी का आज प्रथम किसान सम्मेलन हुआ संपन्न ।
चंपावत। पाटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र टॉक खंदक में आयोजित किसान सम्मेलन में सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी को किसानों द्वारा सम्मानित किया गया। किसानों का कहना था कि लगातार 52 दिनों तक किसानों का खून चूस रही एक सहकारी समिति द्वारा किसानों के नाम पर 82लाख रुपया कर्ज दिखाया गया था। जो जांच में गलत पाया गया। किसानों का कहना था कि यदि श्री उत्तराखंडी किसानों के पक्ष में खड़े होकर आंदोलन नहीं करते तो यहां के किसानों को अपनी जमीन जायजाद बेचने को मजबूर होना पड़ता। सम्मेलन का संचनल करते हुए केशव दत्त भट्ट ने कहा कि आज किसानों को श्री उत्तराखंडी जैसे व्यक्ति के नेतृत्व की आवश्यकता है। केबी सकलानी, बाला दत्त शर्मा, भुवन मिश्रा, ने कहा कि यहां के 70 किसानों के केसीसी खातों में 82 लाख रुपया समायोजित किया गया। यह सब श्री उत्तराखंडी के आन्दोलन का ही परिणाम था।
किसानों द्वारा राष्टीय अध्यक्ष चुने गए नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे लगातार छलावा को देखते हुए भी उन्होंने अपनी भावनाओं का नेतृत्व मुझ जैसे साधारण किसान को सौंपा है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र से निकली किसानों की पीड़ा की गूंज जब दिल्ली व देहरादून में सुनाई देगी,तो इससे किसानों का स्वाभिमान बढ़ेगा। खेतों में हाड़ तोड़ मेहनत करने वाले किसान अपनी संगठित ताकत के बल पर सरकार को यह बताना चाहते हैं कि दूसरों का पेट पालते आ रहा किसान कब तक उपेक्षित रहेगा।
इस अवसर पर रमेश राम, रघुवर जोशी, खिलानंद जोशी, केशव राम, हरीश राम, हरीश भट्ट, नवीन भट्ट, त्रिभुवन सकलानी, आनंद बल्लभ भट्ट,जय राम, हीरा देवी, दिनेश राम, सूरज भट्ट, भगवान बोहरा, बची देवी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए तथा "सबका विकास पार्टी" की सदस्यता ग्रहण की।
फोटो_टॉक खंदक गांव में किसानों को संबोधित करते सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।