• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चम्पावत के बनबसा, टनकपुर में सघन चेकिंग अभियान (Champawat News)

Posted by admin
2025-10-13 17:35:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चम्पावत के बनबसा, टनकपुर में सघन चेकिंग अभियान


चंपावत, 13 अक्टूबर 2025 सूवि।


आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव व खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त, डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में, खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मण्डल, नैनीताल के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में एक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
सघन अभियान के तहत, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चम्पावत की टीम द्वारा बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में लगभग 01 दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चम्पावत, योगिता तिवारी द्वारा 14 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों में दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ, मावा, पनीर, मिठाईयां, सूजी, बेसन, खिले बतासे आदि शामिल हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर और नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
समस्त प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा एफ.एस.एस.ए. एक्ट 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों का विक्रय/संग्रहण/निर्माण किया जाता है, या बिना पंजीकरण/लाईसेंस के खाद्य कारोबार किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य कारोबारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर FSSAI LIC NO. अंकित होना चाहिए। उन्हें बाह्य प्रदेशों से केवल पंजीकृत/लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने और खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय का दैनिक रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है।

विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें। निम्न गुणवत्ता, अस्वच्छकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किए जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत की जा सकती है।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षित एवं गुणवत्ता खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस विशेष प्रवर्तन अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चम्पावत, योगिता तिवारी और दिनेश फर्त्याल आदि शामिल रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in