🔊
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सौगात: दीपावली से पहले चंपावत जिले को 30 ग्रामीण सड़कों की मंजूरी
टनकपुर (चंपावत)।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श चंपावत विजन को साकार करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। दीपावली से पूर्व मुख्यमंत्री ने 30 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है, जिससे जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन 30 सड़कों के निर्माण पर लगभग 1.46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सभी मार्गों का निर्माण कार्य उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी विपणन बोर्ड, हल्द्वानी द्वारा किया जाएगा।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा आर्थिक और सामाजिक विकास को नया आयाम मिलेगा।
इन सड़कों को मिली स्वीकृति
तामली से रायल
रेगांव से गुरखोलीगूंठ
ग्राम ओखलढुंगा से दुनिया
बिरगुल से कैन्यूड़ा मोटर मार्ग
चौड़ाख्याली में अदवागड़ से प्रेम सिंह के घर तक मोटर मार्ग
ग्राम पंचायत गोली में सैन्यूड़ा से मौवगड़ा
लधौली से रछेली
सिमल्ता में कठाड़ से सिमल्ता तक लिंक रोड
मौराड़ी में सालेधार से पस्यूड़ा
पल्सौ-कल्जाक सड़क से कूणा
जैगांव-जैतोली से छाना
फूंगर में मोरटा चौकी से फूंगर गांव मोटर मार्ग
ग्राम सभा बनरीकोट में खूटी तोक से बिसौन रोड तक सीसी मार्ग
कोट अमोड़ी के रव्वा मोड़ से चम्ठोला तक मोटर मार्ग
बडृोली से चानपुर मोटर मार्ग
विलासपुर रेस से हयूला तक मोटर मार्ग
बजौन रोड से अमौन तक मोटर मार्ग
कोट अमोड़ी-सैनर्का मार्ग सहित अन्य सड़कें
इस स्वीकृति से जनपद चंपावत के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी और आवागमन, व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।