• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹115.23 करोड़ की सौगात, 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - आदर्श चंपावत की दिशा में बड़ा कदम, जीजीआईसी की बालिकाओं संग किया भोजन, साझा की आत्मीय बातचीत (Champawat News)

Posted by admin
2025-10-15 15:44:53
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹115.23 करोड़ की सौगात, 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - आदर्श चंपावत की दिशा में बड़ा कदम, जीजीआईसी की बालिकाओं संग किया भोजन, साझा की आत्मीय बातचीत


चम्पावत 15 अक्टूबर 2025, सूवि।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चंपावत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए ₹11523.94 लाख (लगभग ₹115.23 करोड़) लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹5137.18 लाख (लगभग ₹51.37 करोड़) की 22 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹6386.76 लाख (लगभग ₹63.86 करोड़) की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चंपावत में विकास की यह गति “आदर्श चंपावत” के स्वप्न को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पशुपालन और ग्रामीण अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जो जनपद के चतुर्मुखी विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

*लोकार्पण की गई प्रमुख योजनाएं*

लोक निर्माण विभाग (लोहाघाट निर्माण खंड)

काठगोदाम-खुटानी-देवीधुरा-पंचेश्वर मार्ग पर विभिन्न स्थलों पर सड़क सुरक्षा कार्य (₹493.70 लाख, ₹261.87 लाख, ₹288.25 लाख एवं ₹396.39 लाख)।

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड, चंपावत)

राज्य मार्ग संख्या-111 ललुआपानी-बनलेख मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा सुधारीकरण (₹473.34 लाख)।

ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत

आबकारी विभाग के अनवासी भवन का निर्माण (₹118.13 लाख)।

घटकू–हिडिंबा मंदिर का कुमाऊनी शैली में निर्माण (₹94.40 लाख)।

महादेव मंदिर स्थल का सुदृढ़ीकरण एवं स्नानघाट निर्माण (₹93.38 लाख)।

लधौनधुरा मेला स्थल का सौंदर्यकरण (₹73.30 लाख)।

राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण (₹61.50 लाख)।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण (₹50.00 लाख)।

ब्रिडकुल, पिथौरागढ़

भींगराणा मंदिर का सौंदर्यकरण (₹74.25 लाख)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, लोहाघाट

राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में एप्रोच रोड निर्माण (₹101.47 लाख)।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में आवासीय भवन निर्माण (₹200.00 लाख)।

पर्यटक आवास गृह चंपावत में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण (₹433.59 लाख)।

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, हल्द्वानी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट व चंपावत में महिला छात्रावास व आईटी लैब निर्माण (₹423.02 लाख एवं ₹718.42 लाख)।

पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियालगांव का सुदृढ़ीकरण एवं प्रशिक्षण केंद्र (₹441.85 लाख)।

पर्यटन विभाग

एबट माउंट में अग्निशमन यंत्र स्थापना (₹58.00 लाख)।

पंचेश्वर में एंग्लिंग सेंटर निर्माण (₹98.15 लाख)।

कोलीढेक झील एवं चलथी में सुलभ शौचालय निर्माण (₹97.46 लाख)।

पशुपालन विभाग

राजकीय पशु चिकित्सालय, इजड़ा का निर्माण (₹86.71 लाख)।

*शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं*

लोक निर्माण विभाग (लोहाघाट निर्माण खंड)

किमतोली–रौशाल मोटर मार्ग से अखिलतारिणी–खिलपति दिगालीचौड़ मार्ग का डामरीकरण (₹226.71 लाख)।

पनिया–रीठाखाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण (₹177.37 लाख)।

रुईनगाड़ पर पैदल सेतु निर्माण (₹155.41 लाख)।

छिनकाछीना–सिमलखेत मोटर मार्ग का निर्माण (₹251.31 लाख)।

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड, चंपावत)

टॉक खनडन–करौली मार्ग का डामरीकरण (₹423.02 लाख)।

लफड़ा–स्यूली–बूढ़ाखेत मार्ग का पुनर्निर्माण (₹313.14 लाख)।

मनेश्वर–राजपुर रोड से लमकनिया एससी बस्ती तक मार्ग सुधारीकरण (₹50.00 लाख)।

ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत

सीएचसी लोहाघाट में 9 चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण (₹275.00 लाख)।

ब्रिडकुल, पिथौरागढ़

निर्भया फंड अंतर्गत कार्यशील महिला छात्रावास (₹390.25 लाख)।

राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में भवन निर्माण (₹576.38 लाख)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, लोहाघाट

पीएचसी बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (₹50.00 लाख)।

फायर स्टेशन चंपावत व लोहाघाट के प्रशासनिक भवन निर्माण (₹799.26 लाख एवं ₹760.35 लाख)।

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, हल्द्वानी

राजकीय वृद्ध आश्रम भवन निर्माण (₹899.49 लाख)।

अंबेडकर भवन एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना (₹305.10 लाख)।

अमोड़ी में वे-साइड एमेनिटी निर्माण (₹159.82 लाख)।

नगर पालिका परिषद, चंपावत

देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण (₹137.64 लाख)।

विद्युत शवदाह गृह निर्माण (₹156.83 लाख)।

पर्यटन विभाग

बाणासुर किला संरक्षण एवं ट्रैक रूट विकास (₹93.85 लाख)।

सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखान का सौंदर्यकरण (₹100.00 लाख)।

दशहरा महोत्सव मेला स्थल तामली का सौंदर्यकरण (₹85.80 लाख)।


जल संस्थान

लादीगाड़ श्री पूर्णागिरी पंपिंग पेयजल योजना (₹811.70 लाख)।

ठुलीगाड़/बाबलीगाड़ पंपिंग पेयजल योजना (₹712.87 लाख)।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत उत्तराखंड की आत्मा है और सरकार इसे राज्य का मॉडल जिला बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज की ये योजनाएं विकास के नए युग की शुरुआत हैं जहाँ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन एक साथ आगे बढ़ेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने जीजीआईसी ऑडिटोरियम हॉल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत विधानसभा सम्मेलन में प्रतिभाग किया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के अंत में जीजीआईसी की बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे, श्री अनिल डब्बू, श्री शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अचला बोहरा, बराकोट ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल मेहरा, पूर्व विधायक श्री पूरन सिंह फर्त्याल सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in