• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आदर्श चंपावत की परिकल्पना से आदर्श उत्तराखंड का होगा स्वप्न साकार- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड में किसी भी हालत में जिहादियों के मनसूबो को नहीं होने दिया जाएगा कामयाब, चंपावत में मुख्यमंत्री का लोगों ने किया ऐतिहासिक भावपूर्ण स्वागत, अपने स्वागत से अभीभूत हुए मुख्यमंत्री। (Champawat News)

Posted by admin
2025-10-15 17:35:12
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आदर्श चंपावत की परिकल्पना से आदर्श उत्तराखंड का होगा स्वप्न साकार- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड में किसी भी हालत में जिहादियों के मनसूबो को नहीं होने दिया जाएगा कामयाब, चंपावत में मुख्यमंत्री का लोगों ने किया ऐतिहासिक भावपूर्ण स्वागत, अपने स्वागत से अभीभूत हुए मुख्यमंत्री।


चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जब मैं अपने चंपावत जिले में आता हूं तो आम लोगों के उत्साह उमंग व बुजुर्गों के चेहरों के मुस्कान देखकर मेरी ऐसी बैटरी चार्ज हो जाती है। जिससे मेरी कार्य क्षमता दुगनी होने से मैं उत्तराखंड के विकास के लिए सोचने और समझने का मुझे और ताकत मिलती है।चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री अपने भावपूर्ण स्वागत से बहुत अविभुत दिखे।उन्होंने कहा आज हम श्री राम एवं राष्ट्र की ऐसी थीम पर कार्य कर रहे हैं जहां भारत माता का आंचल इतना शक्तिशाली होता जा रहा है कि पहले जहां हम रक्षा उत्पादन को आयात किया करते थे आज उन्हें उत्पादों के हम निर्यातक बन गए हैं।आज देश इतना सशक्त हो गया है कि विदेशी ताकतें, भारत की दिशा को दशा की ओर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। वैश्विक स्तर पर भारत की विशिष्ट पहचान बनी है अर्थव्यवस्था के मामले में हम तीसरी पंक्ति में खड़े होने जा रहे हैं।देश का हर शहर पहले दंगो की चपेट में रहता था।आज यह अतीत की बातें रह गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश चौतरफा प्रगति कर रहा है। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हमारा परचम लहरा रहा है। आज दुनिया के देश भारत की ओर टकटकी निगाह लगाए हुए हैं।वहीं देश के भीतर ऐसी राजनीतिक ताकत है जिन्हें जनता द्वारा ठुकरा दिया गया है लेकिन वह देश को कमजोर करने में तुले हुए है।जीएसटी दरो में कटौती किए जाने से अब वह गरीब महिला भी फ्रिज खरीद पा रही है जिसके लिए इसे खरीदना एक दिवास्वप्न बना हुआ था। मुख्यमंत्री ने "अपना देश अपना वेष‌' की वकालत करते हुए कहा हर व्यक्ति देश में बने उत्पादों का प्रयोग करेंगे तो इससे हम अपने ही देश के किसनो, कारीगरों व दस्तकारों को और मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि "आदर्श चंपावत'आज हर क्षेत्र में तेजी से पांव पसार रहा है। आध्यात्मिक जोन के रूप में जिले की विशिष्ट पहचान बन रही है। आदर्श चंपावत से ही आदर्श उत्तराखंड की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने उत्तराखंड में बदलती डेमोग्राफी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यह समस्या हमें कांग्रेस से विरासत में मिली है।हमारी सरकार ने नौ हजार हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य बनने के बाद जहां 13 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल पाई थी वहीं मैने चार वर्ष के कार्यकाल में 26500 लोगों को सरकारी नौकरियों से जोड़ा है। यही नहीं परीक्षाओं को एक ईमानदार व्यवस्था के तहत संचालित करने के कारण एक प्रतिभाशाली युवक आज तीन-तीन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो रहे हैं।उन्होंने कहा एलटी शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति देने के बाद शिक्षामित्र की सेवाएं बनी रहेगी मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड का युवा नए भारत के निर्माण का शिल्पी है। वह हमारी सरकार की अमूल्य ऐसी धरोहर है। जिसके हितों कि रक्षा व सुरक्षा करना हमारा पूर्ण दायित्व है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का जिले के और छोर से आए लोगों ने भावपूर्ण स्वागत किया।संचालन मुकेश कलखुडिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला प्रभारी गुंजन सुखेगा, नगर पालिका के चेयरमैन प्रेमा पांडे, गोविंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महेंद्र ढेक,सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगौली समेत तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ एवं एवं हर क्षेत्र में अपना अनुभव बटोर कर अपनी लंबी आयु पार कर चुके लोगों से सीधा संवाद किया। कहां आप लोगों के पास ज्ञान और अनुभव का ऐसा खजाना है जिसका दोहन आदर्श चंपावत के रूप में करना चाहते हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री की हर पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि आज हम लोग एक ऐसे आदर्श चंपावत के गवाह बनने जा रहे हैं। जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

फोटो। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एवं उपस्थित जन समुदाय।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in