🔊
रेस्टोरेंट में युवक द्वारा रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन, वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने बाजार में प्रदर्शन कर दुकाने बंद कराईं।
उत्तरकाशी।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में एक रेस्टोरेंट में युवक द्वारा रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने बाजार में प्रदर्शन कर दुकाने बंद कराईं और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वायरल वीडियो में समुदाय विशेष का एक युवक रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुरुवार को वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय युवाओं ने जिला मुख्यालय स्थित मंडी क्षेत्र में दुकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
घटना के बाद जिला मुख्यालय की शांत वादियों में तनाव का माहौल बन गया। जनपदवासी और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।