🔊
टनकपुर में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प-आनन्द मेहरा
टनकपुर (चंपावत)।
55 विधानसभा चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में शुक्रवार को वोट चोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के सचिव आनंद सिंह माहरा ने किया। इस अवसर पर अब्दुल नाजिम, हेमा वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित बोरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करो लोकतंत्र बचाओ के नारे गूंजे। उपस्थित जनसमूह ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया कि जनता के वोट की चोरी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अस्वीकार्य है।
इस मौके पर आनंद सिंह माहरा ने कहा कि यह अभियान जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त रहेगा जब जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जाएगा।
कार्यक्रम में युवाओं का जोश और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।