• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मॉडल जिले में हर कार्य को नई सोच एवं संकल्प के साथ ऐसे क्रियान्वित किया जाए,जिसका प्रतिबिंब जमीन एवं लोगों के चेहरों की मुस्कान में भी दिखाई दे- अजय टम्टा, मोटे अनाजों के उत्पादन में जिले को प्रथम पंक्ति में खड़ा करने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बायपासों का निर्माण एवं स्वाला डेंजर जोन में वैकल्पिक मार्ग भी शीघ्र किया जाए तलाश। (Champawat News)

Posted by admin
2025-10-17 20:29:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मॉडल जिले में हर कार्य को नई सोच एवं संकल्प के साथ ऐसे क्रियान्वित किया जाए,जिसका प्रतिबिंब जमीन एवं लोगों के चेहरों की मुस्कान में भी दिखाई दे- अजय टम्टा, मोटे अनाजों के उत्पादन में जिले को प्रथम पंक्ति में खड़ा करने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बायपासों का निर्माण एवं स्वाला डेंजर जोन में वैकल्पिक मार्ग भी शीघ्र किया जाए तलाश।


चंपावत। मॉडल जिले में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की जाए जिससे नवाचारों के साथ विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत संचालित कर उन्हें ऐसा रूप व स्वरूप दिया जाए जिससे उसका प्रतिबिंब जमीन एवं और लोगों के चेहरों में दिखाई दे। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने यहां विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उनका कहना था कि आज विकास के लिए साधन व संसाधनों की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। जिसे देखते हुए हमारे गांव घर का किसान, आम आदमी भी आर्थिक रूप से समृद्ध होना चाहिए। उन्होंने पारंपरिक खेती को आधुनिक ज्ञान विज्ञान से जोड़ कर कर मोटे अनाजों के क्षेत्र में चंपावत जनपद को उत्तराखंड की प्रथम पंक्ति में खड़ा करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री जिस सोच के साथ सबका साथ सबका विकास की थीम के साथ कार्य कर रहे हैं। वहीं कार्य संस्कृति हमारे कार्य व व्यवहार में होनी चाहिए। आज मोटे अनाज को इतना अच्छा मूल्य मिल रहा है जो हमारे किसानों की आर्थिक रूप से मजबूत कर सकता है। उन्होंने पीरूल से बनाई जा रहे ब्रिकेट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभिनव प्रयोग यहां के जंगलों को बचाने में काफी मददगार साबित होगा और इस प्रकार के कार्य पूरे जिले के पीरूल बाहुल क्षेत्र में भी संचालित किए जाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि वह जल जीवन मिशन, पीएजीएसवाई एवं सभी भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समय-समय पर मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करें कि यह योजनाएं जिन लोगों के लिए बनाई गई है,वहां तक पहुंच रहे हैं या नहीं? हालांकि उन्होंने जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली सभी अधिकारियों के लिए एक नजीर बताया।उन्होंने युवाओं के प्रतिभा को विकसित करने पर भी जोर दिया कहा आज हमें अपने नौजवानों को सही दिशा व दशा देने के साथ उनके भविष्य को सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। टनकपुर में बाबू जगजीवन राम छात्रावास के निर्माण का मार्ग खुल गया है। उन्होंने स्वाला डेंजर जोन के विकल्प को तैयार करने पर भी विशेष बल दिया कहां राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही थमना हमारे प्रयासों में पानी फेर देता है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा जाना चाहिए। उन्होंने चंपावत एवं लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास मार्ग में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी से इस मामले में पहल करने को कहा। देर तक चली इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र पांडे के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्या,सीएमओ डॉ देवेश चौहान आदि तमाम लोग मौजूद थे।

फोटो_ दिशा की बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in