• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंडवासियों को मिली बड़ी रेल सौगात, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश, कुमाऊँ-गढ़वाल के बीच आवाजाही और होगी सुगम (Champawat News)

Posted by admin
2025-10-17 22:52:05
1

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंडवासियों को मिली बड़ी रेल सौगात, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश, कुमाऊँ-गढ़वाल के बीच आवाजाही और होगी सुगम


उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है -रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस (15019/15020) की सेवा आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (तीन दिन) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है |

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों का नतीजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की 08 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए टनकपुर-देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति प्रदान की है।




नई समय सारिणी के अनुसार 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
(पूर्व में केवल रविवार को चलती थी) 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। (पूर्व में केवल शनिवार को चलती थी)


प्रदेशवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा


यह सेवा वृद्धि यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए की गई है। रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय को शीघ्र प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा देहरादून-टनकपुर रेल सेवा के विस्तार से कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। यह न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है, जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।


रेल मंत्रालय के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) श्री विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in