🔊
18 अक्टूबर को जनपद चम्पावत में धनतेरस का अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया, सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय संस्थान रहेंगे बंद
चम्पावत। आगामी 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को जनपद चम्पावत में धनतेरस पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारियों को वर्ष में तीन तक स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। इसी क्रम में चम्पावत जनपद में धन्तेरस पर्व पर अवकाश की घोषणा की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, कोषागारों एवं उपकोषागारों में लागू रहेगा।
इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, विकास अधिकारी, कोषाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
(रिपोर्ट: चम्पावत न्यूज़ टीम)