🔊
नशा तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी चम्पावत पुलिस -महिला तस्कर 1.970 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
चंपावत, 18 अक्टूबर 2025 (मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय)।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में चम्पावत पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाइयाँ कर रही है।
इसी कड़ी में पुलिस ने 17 अक्टूबर 2025 को 1.970 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का विवरण
एसओजी प्रभारी श्री कमलेश भट्ट के नेतृत्व में मरोड़ाखान, मल्ला बापरू (लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग) पर एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान श्रीमती लक्ष्मी फर्त्याल पत्नी ललित फर्त्याल (निवासी ग्राम मल्ला वापरू, थाना लोहाघाट, उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे से 1.970 किलोग्राम चरस, तराजू, बांट, मोबाइल फोन, नकदी ₹120, पर्स एवं आधार कार्ड बरामद किए गए।
अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि वह गांव से छोटी-छोटी मात्रा में चरस एकत्र कर खटीमा के एक व्यक्ति को देने जा रही थी।
उक्त प्रकरण में थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
एसपी चम्पावत का बयान
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि “नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध ड्रग्स कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
अब तक की उपलब्धियाँ (ड्रग्स फ्री अभियान के अंतर्गत)
कुल अभियोग : 79
गिरफ्तार अभियुक्त : 121
कुल चरस बरामदगी : 25.150 किलो ग्राम
कुल स्मैक बरामदगी : 1.382 किलो ग्राम
अफीम : 986 ग्राम
नशीले इंजेक्शन : 83
एमडीएमए : 5.789 किलो ग्राम
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (प्रभारी SOG)
2. उपनिरीक्षक सोनू बोहरा (प्रभारी ANTF)
3. उपनिरीक्षक सुमिता राणा (थाना लोहाघाट)
4. हे0का0 मतलूब खान
5. हे0का0 गणेश बिष्ट
6. हे0का0 महेंद्र डंगवाल
7. का0 राजकुमार
8. का0 अशोक वर्मा
9. का0 सूरज कुमार
10. म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय