🔊
ठेकेदार पर भुगतान न करने व धमकाने का आरोप, थाना पाटी में मुकदमा दर्ज
चम्पावत।
जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र में ठेकेदार पर अनुबंधित कार्य का भुगतान न करने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।
मामले में ग्राम बाँस बसवाड़ी निवासी श्री छत्तर सिंह पुत्र महा सिंह ने थाना पाटी में तहरीर दी कि उन्होंने बुडाकोट (टेट्रो) वाटर सप्लाई स्कीम के अंतर्गत विकासखंड पाटी में कार्य ठेकेदार हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी पुत्र लीलाधर शर्मा, निवासी ग्राम वैजगांव थाना पाटी के साथ अनुबंध के तहत किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्य पूरा करने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अनुबंधित भुगतान नहीं किया गया। कई बार मांगने पर भी भुगतान न करने के साथ ही उसे गाली-गलौज कर डराया-धमकाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना पाटी में एफआईआर संख्या 31/2025, धारा 318(4), 351(2)(3), 352 BNS के तहत हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एस.आई. दिलबर सिंह भंडारी द्वारा की जा रही है।