🔊
राज्य स्थापना दिवस 2025 पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जनपद चंपावत के अधिकारी सम्मानित
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर रेसकोर्स पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु जनपद चंपावत के तीन पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर):
श्री शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, चंपावत
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड):
उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह जगवाण
हे0का0 59 ना0पु0 गणेश सिंह
चंपावत पुलिस परिवार ने अपने इन निष्ठावान, कर्मठ एवं प्रेरणादायक साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी सेवा भावना और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
दिनांक: 06 नवम्बर 2025