🔊
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र लोहाघाट में निशुल्क पुस्तक मेला, शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में विश्वविद्यालय की पहल सराहनीय
लोहाघाट (चम्पावत)
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) के तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है।
यह मेला 11 एवं 12 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से शुरू हुआ है, जिसमें विद्यार्थियों सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। पुस्तक मेले में उपस्थित लोगों ने बताया कि यह पहल छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे उन्हें अध्ययन सामग्री निःशुल्क प्राप्त हो रही है।
सह-समन्वयक डॉ. रवि सनवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराना है।
समन्वयक डॉ. एस. पी. सिंह और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भास्कर जोशी ने भी मेले के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की प्राचार्या एवं संरक्षक प्रो. (डॉ.) संगीता गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उन्हें ज्ञान की ओर प्रेरित करते हैं।
मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और पुस्तक प्रेमी पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं।
वातावरण पूर्णतः शैक्षिक और उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: