🔊
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कल टनकपुर आगमन, विवाह समारोह में होंगे शामिल
टनकपुर/चम्पावत, 12 नवम्बर 2025।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत का कल 13 नवम्बर (गुरुवार) को टनकपुर दौरा प्रस्तावित है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री रावत जी का प्रस्थान सुबह 11:15 बजे सितारगंज (जिला ऊधमसिंह नगर) से कार द्वारा होगा। वे नानकमत्ता-खटीमा-बनबसा मार्ग होते हुए दोपहर 1:00 बजे टनकपुर (जनपद चम्पावत) पहुंचेंगे।
दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक वे बोरागौठ, टनकपुर में श्री निर्मल पाठक जी के पुत्र के विवाह प्रीतिभोज समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद 2:00 बजे श्री रावत टनकपुर से मोहानरी गांव, जिला अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। मार्ग में उनका सफर टनकपुर-बनबसा-खटीमा-नानकमत्ता-सितारगंज-किच्छा-बाजपुर-रामनगर-मोहान-भतरौंजखान-मोहानरी रहेगा।
शाम 7:00 बजे उनका मोहानरी गांव (अल्मोड़ा) में आगमन होगा, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
- संवाददाता, चम्पावत न्यूज़ चम्पावत
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: