🔊
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह को मिला टीचर ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार
चंपावत 14 नवंबर 2025
राजस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकेस्ट) के संयुक्त निदेशक प्रो. ए. एस. उनियाल ने स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट (चंपावत) के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह को प्रतिष्ठित टीचर ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह महत्वपूर्ण सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, जयपुर तथा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकेस्ट) द्वारा आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव 2025 के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डॉ. सिंह को शिक्षा, शोध एवं वैज्ञानिक उन्नति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
डॉ. एस. पी. सिंह अब तक 22 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र, दो पुस्तकें तथा 12 से अधिक विज्ञान पत्रिकाओं में शोध लेख प्रकाशित कर चुके हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने डॉ. सिंह की शोध उपलब्धियों और उत्कृष्ट शिक्षण शैली की सराहना करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: