• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भूकंप पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल का जनपद चम्पावत में सफल आयोजन, जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का सफल क्रियान्वयन। (Champawat News)

Posted by admin
2025-11-15 18:08:20
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भूकंप पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल का जनपद चम्पावत में सफल आयोजन, जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का सफल क्रियान्वयन।


चम्पावत 15 नवंबर, 2025 सूवि।


उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप जनित आपदाओं के प्रबंधन हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा शनिवार को भूकंप की संभावित परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, एनएच, यूपीसीएल, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, राजस्व विभाग, स्थानीय निकायों सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने सक्रियता से प्रतिभाग किया।

ड्रिल के दौरान जनपद के आठ विभिन्न स्थलों पर रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता (नेपाल देश के समीप केंद्र) के भूकंप के उपरांत उत्पन्न संभावित आपदा परिस्थितियों का अनुकरण किया गया। जिनमें भवन क्षति, सड़क धंसाव, बाढ़, तथा बड़े पैमाने पर जन व पशुहानि, विद्युत आपूर्ति बाधित होना, घायलों का उपचार जैसी स्थितियाँ शामिल रहीं।

सभी स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने सफलतापूर्वक राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद के अलग अलग स्थलों पर स्टेजिंग एरिया बनाया गया तथा हर क्षेत्र हेतु इंसिडेंट कमांडर को तैनात किया गया।

*मुख्य घटनास्थलों का संक्षिप्त विवरण*

*1. जिला चिकित्सालय, चम्पावत।*

भूकंप होने के कारण जिला चिकित्सालय का आपातकालीन वार्ड का भवन ध्वस्त होने तथा प्रयोगशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से लोगों के फँसने की स्थिति का अनुकरण किया गया। अस्पताल परिसर में टेंट आधारित अस्थायी चिकित्सा सुविधा स्थापित कर मरीजों को सुरक्षित निकाले जाने का अभ्यास किया गया।

*2. राजकीय इंटर कॉलेज, चम्पावत।*
भूकंम्प के कारण विद्यालय के 05-06 कक्षाओं के भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होगये तथा कुछ विद्यार्थी व स्कूली स्टॉफ भगदड़ होने के कारण कक्षाओं के भीतर फस गए। त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत बचाव का कार्य किया गया तथा विद्यालयी भवन को खाली किया गया तथा फायर ब्रिगेड, SDRF, SSB द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया गया। घायल लोगो को राहत कैम्प में एम्बुलेंस के माध्यम से पहुँचाया गया।

*3. पाटन पाटनी (लोहाघाट) चम्पावत*

भूकंप के कारण पाटन पाटनी (लोहाघाट) स्थित यूपीसीएल के विद्युत उपकेंद्र में विस्फोट होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होगयी। कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग द्वारा मुख्य स्विच को बंद किया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग नियंत्रण व बचाव का कार्य किया गया। SDRF द्वारा राहत बचाव कार्य कर लोगों को स्थान से दूर पहुँचाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों का उपचार किया गया।

*4. ग्राम जौलाड़ी, तहसील पाटी।*

आवासीय भवन ध्वस्त, मलबे में लोगों के दबने तथा बिजली, पानी व संचार बाधित होने की स्थिति में व्यापक खोज एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। जिसमें फायर, पुलिस, स्वास्थ्य, ITBP, पेयजल तथा अन्य सभी विभागों द्वारा राहत बचाव का कार्य किया गया।

*5. मुख्य बाजार क्षेत्र, लोहाघाट*

लोहाघाट के मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यवसायिक भवनों में दरार आने, शार्ट सर्किट से आग लगने का बचाव अभ्यास किया गया। इसके तहत रेडक्रॉस सोसाइटी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, ITBP, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। यातायात पुलिस द्वारा मार्ग खाली व सुरक्षित किया गया।

*6. RFC गोदाम बाराकोट*
RFC गोदाम बाराकोट की दीवार व छत का हिस्सा ढहने, खाद्यान्न सामग्री को नुकसान से बचाव का अभ्यास किया गया। SDRF, पुलिस, राजस्व विभाग द्वारा शेष खाद्यान्न सामग्री को सुरक्षित किया गया। घायल हुए श्रमिको को राहत बचाव करते हुए राहत कैम्प में पहुँचाया गया।

*7. रेलवे स्टेशन, टनकपुर*
रेलवे स्टेशन, टनकपुर के मुख्य भवन में दरारें व प्लेटफार्म की सतह उखड़ने का राहत बचाव कार्य किया गया। RPF द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। फायर ब्रिगेड, SDRF, द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों का इलाज किया गया।

*8. NHPC बैराज, टनकपुर*
डीएलपी (District Level Plan) के अनुसार ऑपरेशन टीम, संचार टीम, व सुरक्षा टीम को सक्रिय किया गया। राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहत बचाव व उपचार का कार्य किया गया। क्षेत्र के गाँवो में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सचेत किया गया।


इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से यह मॉक ड्रिल अत्यंत उपयोगी रही। सभी एजेंसियों ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार जिम्मेदारी एवं दक्षता का प्रदर्शन किया है।

इस मॉक ड्रिल से समस्त विभागों के बीच समन्वय एवं संचार प्रणाली का परीक्षण किया गया तथा राहत एवं बचाव उपकरणों की कार्यशीलता की जाँच हुई। सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से हेलीकॉप्टर सेवा की मांग करने, गंभीर घायलों हेतु हेली सेवा की व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति में हवाई सेवा के माध्यम से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में राशन सप्लाई करने, कनेक्टिविटी बाधित होने पर रेडियो व वायरलेस फोनसेट का अधिक उपयोग, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं त्वरित चिकित्सा सेवाओं का अभ्यास किया गया।

इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर देना इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रहा।

अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी द्वारा सचिव महोदय आपदा को अवगत कराया गया कि भूकम्प की दृष्टि में जनपद में संसाधनों का अधिक उपयोग आवश्यक है, तथा भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिये जनपद की इमारतों को भूकम्प रोधी तकनीक से बनाना आवश्यक है। साथ ही अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कोलिढेक झील को भी Hazardous मैपिंग में शामिल किया जाना आवश्यक है, तथा कनेक्टिविटी बाधित होने पर वन व पुलिस विभाग की संचार तकनीक का अधिक उपयोग करना आवश्यक है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in