🔊
गोल्ज्यू कॉरिडोर चंपावत का प्रस्ताव लगभग हुआ सार्वजनिक-502 करोड़ की अनुमेय लागत वाली भव्य परियोजना पर सबकी नज़र
चंपावत 16 नवंबर 2025
चंपावत में विकसित किए जाने वाले गोल्ज्यू कॉरिडोर का विस्तृत प्रस्ताव सामने आने के बाद जनपद में उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड शासन द्वारा साझा किए गए प्रस्तुतीकरण में इस बहु-प्रतिक्षित परियोजना के प्रमुख घटक, डिज़ाइन लेआउट और अनुमानित लागत को दर्शाया गया है।
यह परियोजना अब भी प्रस्तावित चरण में है, तथा इसकी औपचारिक मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है।
प्रस्तावित योजना का मुख्य स्वरूप
पोस्टर और DPR के अनुसार परियोजना में निम्न सुविधाएँ शामिल की गई हैं-
गोलू देवता कॉरिडोर
ओपन एयर थियेटर
स्टेडियम एवं मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
मल्टी लेवल पार्किंग
कॉमर्शियल ज़ोन
आस्था पथ व लैंडस्केप डेवलपमेंट
सम्पूर्ण परियोजना की अनुमानित निर्माण लागत ₹502 करोड़ दर्शाई गई है।
डिज़ाइन में मंदिर क्षेत्र, स्टेडियम परिसर, पार्किंग क्षेत्र, ओपन एयर थियेटर, होटल ज़ोन और कमर्शियल प्लॉट्स को आधुनिक स्वरूप में दिखाया गया है। इस प्रस्ताव के सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्रवासी आशा जता रहे हैं कि योजना को जल्द स्वीकृति मिले और चंपावत धार्मिक व पर्यटन हब के रूप में नई पहचान पाए।
स्थानीय जनमानस और सामाजिक संगठनों ने कहा कि यदि यह परियोजना मंजूर होती है तो चंपावत में रोजगार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-
गोल्ज्यू कॉरिडोर का यह प्रस्ताव चंपावत के भविष्य की नई दिशा तय करेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: