🔊
उत्तराखंड कप कराटे प्रतियोगिता में चमके चंपावत के खिलाड़ी, डीएम ने किया सम्मानित
चंपावत, 17 नवम्बर 2025, सूवि।
देहरादून के आमवाला कराटे हॉल में आयोजित उत्तराखंड कप कराटे प्रतियोगिता में जनपद चंपावत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक (4 स्वर्ण व 3 कांस्य) अपने नाम किए। इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आज जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिला सभागार में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके कोच का सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पदक विजेता खिलाड़ी-
सीनियर वर्ग - जतिन जोशी - स्वर्ण पदक
सब-जूनियर वर्ग - प्रज्ञान साह - स्वर्ण पदक
सब-जूनियर वर्ग - ओम मेहता - स्वर्ण पदक
पवन राम - कांस्य पदक
आभाश वर्मा - दो कांस्य पदक
कोच - श्री दीपक सिंह अधिकारी
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप सीनियर वर्ग के जतिन जोशी और प्राची ओली का चयन आगामी सीनियर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप के लिए हो गया है, जो मार्च माह में सिलौग, मेघालय में आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंपावत के युवा खेलों में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: