🔊
ग्राम पंचायत सिप्टी के श्री प्रदीप पंगरिया सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान - पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र श्रेणी में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 के लिए चयनित
चंपावत 17 नवम्बर 2025
जनपद चंपावत के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विकासखंड चंपावत के ग्राम पंचायत सिप्टी निवासी श्री प्रदीप पंगरिया का चयन देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। उन्हें यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान - पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र श्रेणी में प्रदान किया जाएगा।
यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे चंपावत जनपद और उत्तराखंड के ग्रामीण दुग्ध-उत्पादक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
श्री पंगरिया का डेरी विकास में समर्पित योगदान, नई तकनीकों का प्रयोग, पशुधन प्रबंधन में विशेषज्ञता और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, हिमालयी क्षेत्रों में डेरी उद्योग की प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!