• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड अल्मोड़ा

नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार - एक नाबालिग हिरासत में (Champawat News)

Posted by admin
2025-11-18 06:37:25
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार - एक नाबालिग हिरासत में


अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले से दो नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर नैनीताल बुलाकर होटल में दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने हल्द्वानी निवासी साहिल कुमार (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है।

परिजनों ने 13 नवंबर को दोनों छात्राओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि 11 नवंबर को स्कूल जाने का बहाना कर घर से निकली छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को उनका पता नैनीताल के एक होटल में मिला।

इसके बाद अल्मोड़ा और नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारकर दोनों छात्राओं को सुरक्षित बरामद किया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और छात्राएं करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे। चैटिंग व पोस्ट लाइक करने के बाद नंबर शेयर हुए और मुलाकात की योजना बनी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने मिलने की जगह अल्मोड़ा से दूर नैनीताल तय की।

योजना के अनुसार दोनों छात्राएं स्कूल जाने का बहाना कर घर से निकलीं और नैनीताल पहुंचकर होटल के कमरे में रुकीं, जहाँ उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में अब पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 और बीएनएस की धारा 64 जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी का मेडिकल परीक्षण हो चुका है और विस्तृत जांच धारानौला चौकी पुलिस कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएँ अत्यंत चिंताजनक हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए सोशल मीडिया सतर्कता, अभिभावक निगरानी और समाज में जागरूकता बेहद आवश्यक है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in