🔊
चंपावत से 36 बाल वैज्ञानिक हल्द्वानी रवाना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
चंपावत। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग के लिए जनपद चंपावत के 36 बाल वैज्ञानिकों की टीम मंगलवार को हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व जिला विज्ञान समन्वयक एवं टीम प्रभारी श्याम दत्त चौबे कर रहे हैं।
यह दल राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित खालसा नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेगा।
टीम प्रभारी श्याम दत्त चौबे ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए STEAM, अवशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक का विकल्प, सतत कृषि, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे विषयों पर अपने मॉडल और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
इसके साथ ही चंपावत जनपद की टीम विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेगी।
टीम में शामिल 36 बाल वैज्ञानिकों में 23 बालक और 13 बालिकाएं हैं। वहीं 6 मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं का दल भी प्रतिभाग कर रहा है। मार्गदर्शक शिक्षकों में सुनील पांडे, प्रियांवदा चौहान, अमित जैन, गणेश सिंह बोहरा, सुशीला चौबे और रेखा बोहरा शामिल हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: