• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान: बाणासूर के बाद अब डांडा-ककनई बनेगा पैराग्लाइडिंग हब, दो प्रशिक्षण बैच शुरू, पायलट 100 घंटे की सोलो उड़ान के बाद बनेंगे टैंडम पायलट; भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की भी संभावना। (Champawat News)

Posted by admin
2025-11-23 18:56:40
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान: बाणासूर के बाद अब डांडा-ककनई बनेगा पैराग्लाइडिंग हब, दो प्रशिक्षण बैच शुरू, पायलट 100 घंटे की सोलो उड़ान के बाद बनेंगे टैंडम पायलट; भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की भी संभावना।


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने की दूरदृष्टि अब धरातल पर दिखने लगी है। बाणासूर किले के बाद अब डांडा-ककनई क्षेत्र साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही यह क्षेत्र उत्तराखंड का प्रमुख पैराग्लाइडिंग हब बनने जा रहा है। डांडा में वर्तमान में -पैराग्लाइडिंग उड़ान अभ्यास-नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। इसमें प्रतिभागियों को सोलो पायलट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 100 घंटे की उड़ान पूर्ण करने के बाद ट्रेनिंग ले रहे पायलट टैंडम (कमर्शियल) पायलट बनने के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षण का पहला बैच 6 नवम्बर से 25 नवम्बर तक संचालित किया जा रहा है, जबकि दूसरा बैच 26 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही गति बनी रही तो डांडा-ककनई क्षेत्र में भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं।
इससे पहले पैराग्लाइडिंग पायलटों ने बाणासुर किले से उड़ान भरकर जिले को नई पहचान दी थी, लेकिन एयरोस्पोर्ट्स के विशेषज्ञों ने ककनई साइट को और अधिक उपयुक्त पाया। बेहतर थर्मल, अनुकूल हवा का रुख और सुरक्षित लैंडिंग ग्राउंड इसे पेशेवर स्तर की उड़ान के लिए आदर्श बनाते हैं। यहां उड़ान भर रहे पायलट लगातार तीन घंटे तक आसमान में रोमांचक सफर का आनंद ले रहे हैं। महाराष्ट्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक आकाश ने डांडा-ककनई को अत्यंत संभावनाशील बताते हुए कहा कि यह साइट देश की श्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग लोकेशन में शामिल हो सकती है। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल की पहल पर प्रदेश में नई पैराग्लाइडिंग साइटों की पहचान की जा रही है। राज्य के 120 से अधिक पैरा पायलटों को विशेषज्ञ पर्यवेक्षण में प्रशिक्षित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन साहसिक खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षण समन्वयक बलवंत सिंह कपकोटी के निर्देशन में किया जा रहा है।
डांडा-ककनई का तेजी से विकसित होता पैराग्लाइडिंग ज़ोन न सिर्फ साहसिक पर्यटन में चम्पावत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार भी खोलेगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र चम्पावत को उत्तराखंड का एडवेंचर कैपिटल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

फोटो - डांडा ककनई क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण लेने के लिए उड़ान भरते पैराग्लाइडर।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in