🔊
चंपावत: उपजिलाअस्पताल टनकपुर को मिला ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस, अब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
टनकपुर (चंपावत), 26 नवंबर 2025
सब डिस्टिक्ट हॉस्पिटल (SDH) टनकपुर को बड़ा स्वास्थ्य सुविधा लाभ मिला है। उत्तराखंड सरकार द्वारा ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। लाइसेंस संख्या 05/UA/BSC/2025 जारी होने के साथ ही अब अस्पताल में Whole Human Blood एवं Blood Components सुरक्षित रूप से संग्रहित किए जा सकेंगे।
अस्पताल को लाइसेंस 26 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2027 तक के लिए प्राप्त हो गया है जिसको फिर रिन्यू कराया जायेगा
लाइसेंस की वैधता दो वर्ष तक रहेगी, जिसके लिए नियमानुसार नवीनीकरण कराया जाएगा।
तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति
लाइसेंस के अनुसार ब्लड स्टोरेज सेंटर का संचालन निम्न तकनीकी टीम की देखरेख में होगा-
Medical Officer: डॉ. रश्मि कदाबी (Diploma in Clinical Pathology)
Blood Bank Technician: प्रभात कुमार (DMLT)
ब्लड यूनिट्स जिला अस्पताल चंपावत से प्राप्त किए जाएंगे।
लाइसेंस जारी करने वाली प्राधिकरण
लाइसेंस पर हेमंत सिंह नेगी, ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी (सेल/निर्माण, कुमाऊँ मंडल, उत्तराखंड) के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
लाइसेंस की प्रमुख शर्तें
1. ब्लड स्टोरेज सेंटर में अधिकतम 2000 यूनिट प्रति वर्ष तक रक्त या उसके अवयवों का उपभोग किया जा सकेगा।
2. तकनीकी स्टाफ में किसी भी परिवर्तन को तत्काल लाइसेंसिंग प्राधिकरण को सूचित करना होगा।
3. ब्लड बैंक के नाम या स्रोत में परिवर्तन होने पर भी सूचना देनी अनिवार्य होगी।
4. लाइसेंस की अवधि पूरी होने पर नवीनीकरण हेतु समय पर आवेदन करना होगा।
5. केंद्र को सभी रिकॉर्ड व रजिस्टर सुरक्षित रखने होंगे - ब्लड की प्राप्ति, उपयोग और ट्रांसफ्यूजन की जानकारी सहित।
6. दाता एवं मरीज के रक्त नमूने 7 दिनों तक सुरक्षित रखने होंगे।
स्थानीय लोगों को लाभ
SDH टनकपुर में ब्लड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर ब्लड मिल सकेगा। पहले ब्लड यूनिट्स के लिए जिला अस्पताल या बाहरी ब्लड बैंक पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और जोखिम दोनों बढ़ जाते थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सुविधा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी।