• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पंचेश्वर बनेगा एशिया का शीर्ष एंगलिंग हब, कुमाऊँ आयुक्त रावत बोले-बुनियादी सुविधाएँ मिलते ही दुनिया खिंची चली आएगी उत्तराखंड। (Champawat News)

Posted by admin
2025-11-29 16:34:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पंचेश्वर बनेगा एशिया का शीर्ष एंगलिंग हब, कुमाऊँ आयुक्त रावत बोले-बुनियादी सुविधाएँ मिलते ही दुनिया खिंची चली आएगी उत्तराखंड।


चंपावत। सीमांत चंपावत का पंचेश्वर एशिया महाद्वीप के सबसे बेहतरीन एंगलिंग स्पॉट्स में अपनी अनूठी पहचान रखता है। बिना किसी प्रचार-प्रसार और सरकारी सुविधाओं के भी हर वर्ष अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, रूस, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और कनाडा जैसे देशों से सैकड़ों नामी एंगलर्स यहाँ पहुँचते हैं। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से एंगलर्स के लिए पेयजल, शौचालय, शेड, मोबाइल नेटवर्क और पैदल मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हैं।
इन्हीं मुद्दों को लेकर महाकाली दुर्लभ महाशीर मछली संरक्षण के लिए सक्रिय महाशीर सहकारी समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह ने शनिवार को पंचेश्वर पहुँचे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के सम्मुख विस्तृत सुझाव रखे।
आयुक्त के प्रथम आगमन पर महिला समूह की अध्यक्ष जानकी देवी व ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
होशियार सिंह ने आयुक्त को बताया कि हर वर्ष 500 से 700 विदेशी एंगलर्स यहाँ आते हैं, जिससे 30 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है। समिति ने स्वयं ₹5 लाख की लागत से भोजन व स्थानीय उत्पादों की व्यवस्था शुरू की है, जिससे पहाड़ी उत्पादों को बाजार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि-यदि बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी जाएँ तो पंचेश्वर पूरे उत्तराखंड का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बन सकता है और जिले की अर्थव्यवस्था को नए पंख लग जाएंगे। आयुक्त रावत ने पंचेश्वर की एंगलिंग क्षमता, प्राकृतिक विशेषताओं और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व को देखते हुए सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा मौके पर मौजूद सीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने अक्टूबर-नवंबर (विंटर सीजन) तथा अप्रैल-15 जून तक (समर सीजन) अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग मीट आयोजित करने की मांग भी उठाई।

अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग व राफ्टिंग ने दिलाई पंचेश्वर को नई पहचान।

लोहाघाट। 2002 में इंडियन फिश कंजर्वेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग एवं राफ्टिंग मीट ने पहली बार पंचेश्वर को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया था। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी गोपाल कृष्ण द्विवेदी और डीएफओ नरेश कुमार ने विदेशी एंगलर्स का ध्यान यहाँ केंद्रित करने के लिए कई सराहनीय प्रयास किए।
वर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार अब पंचेश्वर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करा रहे हैं।


फोटो कैप्शन - पंचेश्वर में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का पारंपरिक ढंग से स्वागत करती महिलाएँ। वहीं सहकारी समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह, आयुक्त को एंगलिंग संभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी देते हुए।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in