🔊
पत्रकारों के प्रति सरकार की संवेदना: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के निर्णय बने सहारा, पत्रकारों और उनके परिवारों की पीड़ा हमारी जिम्मेदारी- कल्याण कोष से राहत, उपचार सहायता और सम्मान पेंशन के महत्वपूर्ण फैसले, पत्रकारों के कल्याण के लिए गठित समिति ने पत्रकारों का जमाया विश्वास।
चम्पावत। पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने एक बार फिर मानवीय नेतृत्व का परिचय दिया है। समाज की नब्ज़ को शब्द देने वाले पत्रकारों के जीवन में कठिन समय कभी भी दस्तक दे सकता है—और ऐसे क्षणों में प्रशासन का संवेदनशील हाथ उनके लिए संबल बनता है।
शनिवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में तिवारी ने ऐसे निर्णय लिए जो न केवल फाइलों तक सीमित रहेंगे, बल्कि कई पीड़ित परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनेंगे।
15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि संकट की घड़ी में उनके परिवार अकेला न महसूस करें।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे 2 पत्रकारों को भी ₹5-5 लाख की चिकित्सा सहायता दी जाएगी, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक बाधाएँ दूर होंगी।
चार वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान पेंशन स्वीकृत की गई है, उनके दीर्घकालिक योगदान और जीवन भर की सेवाओं के प्रति आभार के रूप मे । बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया “पत्रकारों और उनके परिवारों की पीड़ा हमारी जिम्मेदारी है। हर संभव सहायता समय पर पहुँचाई जाएगी।” उनका यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता को शक्ति में बदलने का सशक्त उदाहरण है। सूचना विभाग द्वारा पत्रकार हितों के लिए गठित इस पहली बैठक में आए चेहरों ने पत्रकारों का मजबूती के साथ पक्ष रख कर सभी पत्रकारों का मनोबल बढ़ाया है। चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए निर्णयों को ऐसा बूस्टर डोज बताया जो पत्रकारों की शक्ति, सामर्थ्य एवं उनकी पेशे के प्रति और जिम्मेवारीयों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस बैठक में मौजूद आंल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की शशि शर्मा, पत्रकार संगठन मिडिया राइट उत्तराखंड के गिरीश तिवारी, स्टेट यूनियन वर्किंग जर्नलिस्ट लक्ष्मण सिंह नेगी, अखिल भारतीय समाचार पत्र के अमित कुमार शर्मा समेत सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के प्रति सभी पत्रकारों ने आभार व्यक्त किया।
फोटो - देहरादून में हुई बैठक में पत्रकार हितों पर चर्चा करते महानिदेशक एवं समिति से जुड़े पत्रकार।