🔊
लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के थाना गदरपुर की सकैनिया चौकी में तैनात एएसआई सुरेश सिंह ढेक का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के मदीदेक निवासी उत्तराखंड पुलिस के एएसआई सुरेश सिंह ढेक का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार सुरेश ढेक कुछ दिनों पहले अपने गांव मदीदेक आए हुए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वजन उन्हें 5 दिसंबर को लोहारघाट उप जिला चिकित्सालय लाए, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार तड़के करीब 4:00 बजे उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।
उनके असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
बताया जा रहा है कि एएसआई सुरेश सिंह ढेक इन दिनों जिला ऊधम सिंह नगर के थाना गदरपुर अंतर्गत सकैनिया चौकी में तैनात थे।