🔊
चम्पावत का गौरव बढ़ा: ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के पुत्र कुनाल उत्तराखंड अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित
चम्पावत, 18 अप्रैल।
चम्पावत जिले के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। चम्पावत ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी जी के पुत्र कुनाल का चयन उत्तराखंड राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम (राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी - अंडर 14 बॉयज टीम CAU) के लिए हुआ है।
कुनाल की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और चारों ओर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।
कुनाल ने अपने कड़े परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है। अब जल्द ही वह उत्तराखंड की ओर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी और उनके परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कुनाल की मेहनत और जुनून ही उसकी सफलता की असली कुंजी हैं।
इस अवसर पर चम्पावत जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने भी कुनाल को शुभकामनाएँ दीं औऱ कुनाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं को भी प्रेरणा देगी।
कुनाल की इस सफलता से न केवल चम्पावत, बल्कि पूरे उत्तराखंड को भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।