🔊
फायर टीम चम्पावत का संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में व्यापक अग्नि सुरक्षा अभियान
पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेशों तथा श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09/12/2025 को जनपद चम्पावत में फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा अंबेडकर नगर, घसियारा मंडी, नई बस्ती, विष्णु कॉलोनी, बनबसा मीना बाजार व फायर स्टेशन लोहाघाट टीम द्वारा लोहाघाट के विभिन्न संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में विशेष अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही
संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, संकरी गलियों एवं संभावित अग्नि जोखिम बिंदुओं का आंकलन किया गया।
दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की विस्तार से जांच की गई, जो सही व क्रियाशील अवस्था में पाए गए।
दुकानदारों को आग से बचाव हेतु फायर सेफ्टी उपकरणों का सही उपयोग, विद्युत सुरक्षा, गैस/हीटर, आदि के सुरक्षित संचालन आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी आवश्यक जागरूकता व दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
लोगों को आग लगने की स्थिति में 112 आपात सेवा का त्वरित उपयोग करने हेतु बताया गया।
अभियान का उद्देश्य
यह विशेष चेकिंग अभियान जन-सुरक्षा, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, तथा बाजार क्षेत्रों में फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया फायर टीम चम्पावत द्वारा ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: