🔊
एसपी चम्पावत की सर्जिकल स्ट्राइक, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को बड़ी सफलता, चम्पावत पुलिस ने 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी।
जनपद चम्पावत।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चम्पावत पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 799 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 14 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी एसओजी श्री कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र, एसओजी चम्पावत एवं थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टांग फार्म के निकट खटीमा–टनकपुर हाईवे पर रात्रि लगभग 23:30 बजे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक/हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी विवरण:
1. सूरजदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी ग्राम मजरा पूरब, थाना पड़वा, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) - 263 ग्राम स्मैक
2. करनैल सिंह पुत्र कक्का सिंह, निवासी दलराजपुर, थाना सिंघाई, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) - 265 ग्राम स्मैक
3. गुरमीत सिंह उर्फ मिता पुत्र इंदर सिंह, निवासी दलराजपुर, थाना सिंघाई, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) -271 ग्राम स्मैक
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अन्य बरामदगी:
799 ग्राम स्मैक/हेरोइन
01 बिना नंबर प्लेट पल्सर मोटरसाइकिल
03 मोबाइल फोन
₹2800 नगद
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने बताया कि जनपद में ड्रग तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में गहन जांच कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक जनपद चम्पावत में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े 87 अभियोग पंजीकृत कर 140 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में करीब 17.67 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है।
जनवरी 2025 से अब तक बरामद मादक पदार्थ:
चरस - 25.142 किग्रा
स्मैक/हेरोइन - 2.248 किग्रा
एमडीएमए - 5.789 किग्रा
अफीम - 986 ग्राम
नशीले इंजेक्शन - 83 अदद
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट, PIT NDPS एक्ट तथा षड्यंत्र व अवैध व्यापार से संबंधित धाराओं में भी कई अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।
अपील:
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना टोल फ्री नंबर 112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें।